मंगलवार, 27 सितंबर 2016

अनूप जलोटा ने लॉन्च किये रविन्द्र जैन के आखिरी दो एल्बम

पिछले दिनों, पदमश्री अनूप जलोटा ने रविन्द्र जैन के आखिरी दो भजन एल्बम चाहे राम भजो चाहे श्याम और जपले प्रभु का नाम लांच किये । एल्बम चाहे राम भजो चाहे श्याम रविन्द्र जैन की आखिरी एल्बम है, जिसे उन्होंने गाया भी है  इसके लेखक-संगीतकार  भी हैं। यह एल्बम भगवान श्रीराम और श्री कृष्णा को समर्पित है।  इस एल्बम में रविन्द्र जैन के अलावा तरन्नुम मलिक ,पदमा जोगलेकर ,सतीश देहरा ,दीपमाला और मीनल जैन ने भजन गाये हैं। दूसरी एल्बम जपले प्रभु का नाम के संगीतकार रविन्द्र जैन है।  लेकिन इस एल्बम के तमाम गीत जानीमानी लेखिका निर्मला जैन के लिखे हैं । इस एल्बम में रविन्द्र जैन के अलावा तरन्नुम मलिक, पूनम राज, पियशि सेनगुप्ता, तृप्ति शाक्या और मेहक मोंगा ने भजनों को गाया है। इन दोनों एल्बम को आर जे सिरीज़ ने रिलीज़ किया है। इस कंपनी को रविन्द्र जैन और उनकी पत्नी दिव्या जैन ने कई साल पहले शुरू किया था। दोनों एल्बम यूट्यूब ,सावन ,गाना ,आई ट्यून्स पे उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Announcement from D23 for Lucasfilm, Marvel Studios and 20th Century Studios' theatrical titles

ANAHEIM, Calif. (Sept. 10, 2022) — The Walt Disney Studios continued to fuel the fire ignited at yesterday’s showcase with a jam-packed pr...